फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही की कार से टक्कर के बाद छात्र की स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..चिराग चौराहे पर स्कूटी और कार की भिड़ंत स्कूटी में लगी आग क बाद स्वाह हुई स्कूटी
विज्ञापन
मेरठ। कैंट स्थित एक स्कूल के सामने शुक्रवार दोपहर मथुरा में तैनात एक सिपाही की कार से छात्र की स्कूटी में टक्कर लग गई। इस घटना के बाद स्कूटी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सिपाही तेज गति से कार चला रहा था। नौचंदी निवासी छात्र मदन परीक्षा देकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह टक्कर हुई और स्कूटी में आग लग गई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलने पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और जली हुई स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। किसी भी पक्ष ने लालकुर्ती थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ..कंवलजीत..चिराग चौराहे पर स्कूटी और कार की भिड़ंत स्कूटी में लगी आग क बाद स्वाह हुई स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें