फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोन्नत होने लगे छात्र, आज से वार्षिक प्रणाली के परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं की बिना परीक्षा के प्रोन्नत करने का काम तेज हो गया है। वार्षिक प्रणाली में शुक्रवार से स्नातक प्रथम वर्ष के रिजल्ट निकलने शुरू हो जाएंगे। यूजी-पीजी में साढ़े चार लाख छात्र-छात्राओं को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सीसीएसयू में वार्षिक और सेमेस्टर कोर्स में छह लाख से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। इनमें बीए-बीएससी-बीकॉम रेग्युलर और बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट विषयों में 3 लाख 70 हजार के करीब छात्र-छात्राएं शामिल रहे। 30 फीसदी परीक्षाएं होने के बाद लॉकडाउन लागू हो गया। जिस कारण 18 मार्च से आगे की सारी परीक्षाएं स्थगित हो गईं। इसके बाद सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाएं होनी थी। इनमें एमए-एमएससी-एमकॉम रेग्युलर, एलएलबी, एलएलएम, बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, एमबीए-एमसीए समेत 45 कोर्सों एवं बीएड की परीक्षाएं जून में शुरू हो जानी थी। 16 जुलाई को प्रदेश सरकार ने फाइनल ईयर को छोड़कर बाकी सभी कोर्सों में छात्रों को प्रोन्नत करने के लिए सभी विवि को अधिकार दिए थे।
साढ़े चार लाख छात्रों की प्रोन्नति
वार्षिक प्रणाली में यूजी में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष और पीजी में प्रथम वर्ष में 267500 छात्र-छात्राएं हैं। यूजी-पीजी सेमेस्टर कोर्सों में फाइनल ईयर के अतिरिक्त एक लाख 17 हजार 500 छात्र-छात्राएं हैं। बीएड प्रथम वर्ष में 40 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। इन सबकी संख्या साढ़े चार लाख के करीब है। विवि ने बृहस्पतिवार को बीएससी पीई, एचई एंड स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष का दूसरा परिणाम जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। मार्कशीट पर प्रोन्नति लिखा आएगा। शुक्रवार से वार्षिक प्रणाली में स्नातक के कोर्स के परिणाम निकलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें