फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नेशनल ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाल
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल व उत्तम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक और बौद्धिक क्षमताओं को परखना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

परीक्षा में 40 छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं रीजनिंग के प्रश्नों को उत्साह के साथ हल किया। स्कूल प्रशासन ने इस प्रतियोगिता परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा की पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में भाग लेना हमारे छात्रों के लिए एक अच्छा अनुभव है। इससे उन्हें अपनी क्षमताओं को और विकसित करने का अवसर मिलाता है।

उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में गणित की परीक्षा में 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ममता चौधरी, डायरेक्टर सीएच चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की परीक्षा में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं काे बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें