फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्लैट के नाम पर बुजुर्ग से 42.28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 10 Nov 2025 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर आरोपी के खिलाफ दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला कुंता ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर दो फ्लैट के नाम पर 42.28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र दिया।एसएसपी ने पीड़िता को जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सरधना रोड स्थित पबरसा गांव निवासी कुंता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बताया कि उनकी 2016 में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने हाईवे स्थित एक कॉलोनी में दो फ्लैट दिलवाने के लिए कहा था। पीड़िता के अनुसार दोनों फ्लैट का सौदा 60 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके बाद बुजुर्ग ने आरोपी को एडवांस में 43.28 लाख रुपये दे दिए थे लेकिन समय बीत जाने के बाद भी आरोपी डीलर ने बुजुर्ग को फ्लैट नहीं दिए थे। कुंता ने आरोपी से फ्लैट को लेकर जानकारी की। इस पर आरोपी ने पीड़िता को बताया कि उसने कॉलोनी किसी ओर को बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुजुर्ग को दूसरी कॉलोनी में फ्लैट दिलवा देगा। इस पर आरोपी ने पीड़िता को चेक दिए थे। पीड़िता ने चेक बैंक में लगाए। बुजुर्ग के अनुसार सारे चेक बाउंस हो गए थे। बुजुर्ग को खुद के साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। आठ साल बाद आरोपी ने 2024 में बुजुर्ग को एक लाख रुपये दिए। पीड़िता ने अपने 42.28 लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें