वीडियो पर आपत्ति जताते हुए हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इस मामले में विवि प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच कराई।
जांच रिपोर्ट के बाद खालिद मेवाती और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया था। विवि की जांच कमेटी ने भी इस मामले में खालिद मेवाती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा था। इस मामले में बेगमबाग के रहने वाले कार्तिक ने दो दिन पहले गंगानगर थाने में तहरीर दी थी। जिसमें उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। कार्तिक ने विवि प्रशासन की भूमिका को भी संदिग्ध बताया था। कार्तिक की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
सचिन सिरोही को किया हाउस अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
सचिन सिरोही को किया नजरबंद
खुले में नमाज पढ़ने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हिन्दू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने होली नहीं मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने प्रशासन को चेताया था कि यदि मुकदमा दर्ज नहीं होता तो वह मस्जिद के बाहर जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। शुक्रवार सुबह दुल्हैंडी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने सचिन सिरोही को उनके घर में नजरबंद कर लिया था।
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि खालिद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विवि प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।