सरधना। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता एवं बंधन स्वच्छता का अभियान के छात्रों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में चेयरपर्सन सबीला बेगम द्वारा सम्मानित किया गया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम अक्षिता जैन, द्वितीय आकृति, तृतीय जकिया, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम माही, द्वितीय फबीह, तृतीय वंशिका सैनी, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम वंशिका, द्वितीय रश्मि, तृतीय इल्मा रही। कार्यक्रम का संचालन सोहनवीर सिंह ने किया। इस अवसर विपिन कुमार शर्मा, सभासद खालिद अंसारी, सौरभ चौबे, आशीष सिंह, आकाश कुमार, हिमांशु, फरहीन उपस्थित रहे।