हस्तिनापुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजन किया गया। शुभारंभ जनशिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांतीय पूर्व छात्र परिषद के संयोजक तरुण बाटला ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्जन कर किया।
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र शामिल हुए। सभी ने विद्यालय की उन्नति के लिए अपने विचार रखे। कहा कि भारतीय संस्कृति व संस्कार का एक केंद्र बिंदु सरस्वती विद्या मंदिर ही है। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के पूर्व छात्र अमित कुमार कश्यप ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय के प्रबंधक विद्यासागर जैन ने सभी के समक्ष विद्यालय का इतिहास एवं आवश्यकताओं के विषय में बताया। कार्यक्रम में आए सैकड़ों छात्र एक दूसरे से लंबे समय बाद मिले। इस अवसर पर वह एक-दूसरे को देखकर काफी उत्साहित नजर आए। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर विद्यालय के संदीप कुमार, मधु, पंकज, नवीन, कुमकुम, डिंपल, कर्णपाल, प्रविंद्र, आदेश, राजकुमार, जीतू, सविता, रीना, विजय, प्रभा आदि का सहयोग रहा।