फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Sat, 25 Oct 2025 06:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य छात्राओं और आमजन में साइबर सुरक्षा, डिजिटल सतर्कता और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने किया। रैली में छात्राओं ने साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और डिजिटल जिम्मेदारी से संबंधित स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा आत्म सुरक्षा का अभिन्न अंग बन चुका है। हर एक नागरिक को सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल आचरण अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. ऋचा राणा ने कहा कि छात्राओं को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के लिए खुद भी प्रयास करने होगें। रैली में मिशन शक्ति नोडल प्रभारी प्रो. लता कुमार, प्रो. सुधा रानी सिंह, डॉ. भावना सिंह और डॉ. शालिनी सिंह उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें