फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखी एआई की बुनियादी अवधारणाएं

विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला अगस्तया एकेडमी की ओर से आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मूलभूत जानकारी से परिचित कराना और तकनीक के क्षेत्र में उनके भविष्य को सशक्त बनाना था।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान रिसोर्स पर्सन राकेश उपाध्याय एवं प्रभाकर अनिवार्य ने छात्रों को एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और डेटा एनालिटिक्स के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इन्होंने विभिन्न इंटरेक्टिव गतिविधियों और डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया। विद्यालय प्रबंधन ने टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की जिज्ञासा, नवाचार की सोच और तकनीकी समझ को नई दिशा प्रदान करती है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन एवं प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें