फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों ने सीखी स्ट्रॉबेरी उत्पादन की नई तकनीक

Wed, 26 Nov 2025 09:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में विकसित हाइड्रोपोनिक स्ट्रॉबेरी तकनीक के बारे में छात्र-.छात्राओं ने जानकारी ली।
भगवानपुर इंटर कॉलेज के करीब 86 विद्यार्थियों ने विभाग का भ्रमण कर मिट्टी रहित खेती की आधुनिक विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। विभाग की वैज्ञानिक डॉ् निधि सिंह ने बताया कि हाइड्रोपोनिक सिस्टम में स्ट्रॉबेरी उत्पादन का कार्य चल रहा है। छात्रों को बताया गया कि इस तकनीक की खासियत यह है कि पौधों की वृद्धि नियंत्रित पोषक घोल के माध्यम से होती है। जिससे कम जगह में अधिक उत्पादन संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो आर एस सेंगर ने बताया कि कुलपति डॉ के के सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में पहली बार शिक्षकों को सीड मनी परियोजनाएं दी गई हैं। भ्रमण के दौरान छात्र- छात्राओं ने अन्य प्रयोगशालाओं का भी दौरा किया। इस दौरान प्रवेश कुमार, ऋतिका गुप्ता, शोभा पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें