फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने सीखे औद्योगिक प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय के छात्रों ने बीएचईएल हरिद्वार का भ्रमण किया। स्रोत : संस्थान।
विज्ञापन
सुभारती विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों हरिद्वार बीएचईएल का भ्रमण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण का आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार के अत्याधुनिक विनिर्माण परिसर का भ्रमण किया।
इस भ्रमण में एमबीए, बीबीए, बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों के 40 चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। यात्रा का मार्गदर्शन एवं समन्वय डॉ. प्रीति सिंघवाल एवं डॉ. गौरव कुमार शर्मा ने किया। विश्वविद्यालय से फैकल्टी की अधिष्ठाता प्रो. डॉ. पद्मा मिश्रा ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएचईएल हरिद्वार में विद्यार्थियों ने विषय विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीमों के साथ संवाद कर औद्योगिक उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं को करीब से समझा।
विज्ञापन

उन्होंने भारी इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं, प्लांट लेआउट तथा बिजली उत्पादन उपकरणों की विशाल असेंबली लाइनों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में पूर्ण गुणवत्ता प्रबंधन (टीक्यूएम), औद्योगिक परीक्षण और सुरक्षा प्रोटोकॉल किस प्रकार लागू किए जाते हैं। विद्यार्थियों ने परिचालन दक्षता, पर्यावरण अनुकूल उत्पादन, गुणवत्ता प्रबंधन और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, बीएचईएल के विशेषज्ञों ने उत्तर दिया।
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. वीके मित्तल, सीईओ प्रो. डॉ. शल्या राज के प्रति आभार व्यक्त किया। औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव रहा। इससे उनमें औद्योगिक कार्यप्रणाली को समझने के साथ-साथ प्रबंधन, नेतृत्व, टीमवर्क और व्यावसायिक दक्षताओं के प्रति नई दृष्टि विकसित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें