मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित दो दिवसीय कैफेटेरिया कार्यक्रम मेरठ और मवाना क्षेत्र से विभिन्न इंटर कॉलेज से पहुंचे छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में प्रथम दिन महाविद्यालय के साइंस, एग्रीकल्चर, होम साइंस, फाइन आर्ट्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार एवं अन्य विभागों के बारे में इंटर कॉलेज से पहुंचे छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। रुद्रा महाविद्यालय के चेयरमैन एवं विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रतिवर्ष महाविद्यालय द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाती है। उन्होंने इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रुद्रा महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. सोमेंद्र तोमर, जवाहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिओम त्यागी, नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के प्रधानाचार्य राजवीर, पहाड़पुर ग्राम के पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, ऋषिपाल, रामाशंकर, बीके शर्मा, जुगराज सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुप्रिता शर्मा, रुद्रा स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान, प्रेस प्रवक्ता यतिन रॉय कक्कड़, डॉ. अवंतिका, राकेश चौधरी, अतुल चौधरी, प्राची राघव, लोकेश कुमार, प्रवीण, अंकुश, धर्मेंद्र, ज्योति बंसला, रुचिका गुप्ता, सतेंद्र भाटी, राहुल पोसवाल, राकेश देशवाल आदि का सहयोग रहा।