फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों को प्रेरणा अचीवर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के सम्मानित हुए मेधावी। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागार में राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान संगठन द्वारा 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हिंडन/सिहानी युद्ध की 170वीं जयंती पर आयोजित प्रेरणा अचीवर्स अवार्ड 2026 आयोजित किया गया। मिशन-शिक्षित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कांता कर्दम (पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, स्वतंत्रता सेनानी कृपा शंकर व अन्य ने विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों में ईशान चौधरी, शहजा, अवंतिका बरार, कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में मरियम, हरप्रीत और जोहा महविश सम्मानित हुए। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें