फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स में नीरू पाठक ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चीन में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की धाविका नीरू पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। नीरू ने फाइनल मुकाबले में 53.23 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में संयुक्त अरब अमीरात की कमारुदीन अमीन ने 52.72 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीनी ताइपे की चेन यी-सेन 53.16 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भारत की नीरू पाठक ने बेहतरीन दौड़ लगाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पगडंडी से सिंथेटिक ट्रैक तक पहुंची नीरू
गांव की पगडंडियों और नहर की पटरी पर दौड़ लगाकर अपने सपनों को उड़ान देने वाली एथलीट नीरू पाठक आज सिंथेटिक ट्रैक पर अपनी प्रतिभा का दम दिखा रही हैं। इगलास के गदाखेड़ा गांव की रहने वाली नीरू ने वर्ष 2017 में दौड़ की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में वह अपने पिता राजवीर शर्मा के साथ आलू के खेतों में काम करती थीं और खाली समय में खेतों की पगडंडियों व नहर किनारे दौड़कर अभ्यास करती थीं। मिट्टी के ट्रैक से शुरू हुआ यह सफर अब सिंथेटिक ट्रैक तक पहुंच चुका है। संघर्ष और मेहनत के दम पर नीरू खेल जगत में लगातार अपनी चमक बिखेर रही हैं। वर्तमान में वह मेरठ के एनएएस कॉलेज में कोच विशाल सक्सेना के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच विशाल सक्सेना का कहना है कि नीरू बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी लगन से खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें