मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एनसीआर ओपन कराटे-डो चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। 23 नवंबर को गाजियाबाद कराटे फाउंडेशन द्वारा विश्व भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के चार छात्रों ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
रावी त्यागी और आदित्य कुमार ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। ओजस शर्मा ने गोल्ड अपने नाम किया है। ओम वर्मा ने कड़े मुकाबले में कांस्य हासिल कर तिरंगा लहराया। प्राचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा यह उपलब्धि हमारे बच्चों के आत्मविश्वास और लगन का प्रमाण है। प्रबंधक अनुज शर्मा ने कहा हम अकादमिक के साथ खेल और सह-शैक्षिक गतिविधियों में बच्चों को पूरा मौका देते हैं। ये मेडल उसी संकल्प का नतीजा हैं।