15 सितंबर से होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं होने के विरोध में छात्रों ने परतापुर बाईपास स्थित कालका कॉलेज में एचओडी को बंधक बनाकर हंगामा किया। देर रात एचओडी के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया। देर रात तक भी छात्र कॉलेज में डटे रहे।
कालका कॉलेज में सोमवार को डीएनएम ब्रांच के फाइनल ईयर के छात्र सोमवार को कॉलेज पहुंचे। छात्रों ने बताया कि कोरोना माहमारी के चलते 20 छात्र फीस जमा नहीं कर पाए। जिससे उन्हें एडमिट कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं। जिससे 15 सितंबर से होने वाले एग्जाम से छात्र वंचित हो जाएंगे। इस बात को लेकर छात्रों ने एचओडी बीडी पांडेय को बंधक बनाया।
सूचना पर छात्र नेता प्रदीप कसाना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्र हित में फैसला नहीं होने पर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी है। देर रात एचओडी के एडमिट कार्ड देने के आश्वासन पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस संबंध में कई बार कॉलेज चेयरमैन अनिल मल्होत्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
एचओडी बीडी पांडेय का कहना है कि चेयरमैन से बात कर छात्र हित में फैसला लिया जाएगा। आज छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे। इस दौरान छात्रा आरती, शोभित, शिखा, रुचिका, सब्बो व रिंकू मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/