फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने किया संसदीय प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम पब्लिक स्कूल में संसद कार्यक्रम के आयोजन में  छात्र- छात्राएं मौजूद। (स्त्रोत स्कूल) मवाना
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। डीएम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने संसद कार्यक्रम का आयोजन कर संसदीय प्रकिया का जीवंत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

संसद प्रकिया के दौरान प्रधानमंत्री की भूमिका में दक्षेंद्र सिंह गोदारा, गृह मंत्री यश हूण, विदेश मंत्री प्रशांत, वित्त मंत्री विदिती त्यागी, रक्षा मंत्री तनुश्री, शिक्षा मंत्री अवनी, संचार मंत्री अराध्या ने निभाई। प्रमुख सदस्यों में गोदारा, वंश गर्ग, यश, अभय शर्मा ने सत्ताधारी पक्ष के सदस्य के रूप में शामिल रहे। विपक्ष में पलख हूण, नव्या, वंशिका गोदारा, वंशिका सीधी, साक्षी, ध्रुविका, दिशा, लवजीत आदि ने भाग लिया। सेक्रेटरी व स्पीकर की भूमिका अविका, रिया, अलसिबा, मीडिया रिपोर्टर की भूमिका हंसिका ने निभाई। इस दौरान संसद में दोनों पक्षों के बीच काफी मुद्दों पर तीखी नोकझोंक हुई तथा सत्ताधारी पक्ष ने विपक्ष-पक्ष के मुद्दों पर तर्कसंगत जवाब दिए।

स्कूल डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया कि संसद का आयोजन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ को बढ़ाना है तथा नेतृत्व क्षमता का विकास कराना है। संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा यश ने स्पीकर के रूप में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर भागेश्वरी चौधरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, प्रबंधक श्याम सिंह, सरिता गोदारा, दीपा त्यागी, कुमकुम तिवारी, पुष्करमणि, कौशिक, बब्बू पाल, आभास चौधरी, नितिन मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें