फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के पास छात्रों में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी आवास के पास कुटी चौराहे पर सोमवार शाम छात्रों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। एक छात्र को पहले पीटा गया और फिर पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

डिफेंस एंकलेव निवासी अभिषेक त्यागी पुत्र संजीव त्यागी मेरठ कॉलेज का छात्र है। अभिषेक ने बताया कि अभिमन्यु वाधवा निवासी मानसरोवर सिविल लाइन की कॉल आई थी। मामूली बात को लेकर दोनों में पहले कभी कहासुनी हो गई थी। इस संबंध में अभिमन्यु ने उसे एसएसपी आवास के पास कुटी चौराहे पर एक चाय स्टॉल पर बातचीत करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जैसे ही अभिषेक अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा, तो अभिमन्यु और उसके साथियों ने हमला बोल दिया।
अभिमन्यु और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। अभिमन्यु ने पिस्टल की बट मारकर अभिषेक और उसके दोस्त को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। फायरिंग नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस को बड़ी घटना का इंतजार
एसएसपी आवास के पास चाय स्टॉल पर दिन भर भीड़ रहती है। जहां मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं की आवाजाही रहती है। यहां पर कई बार मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। लेकिन पुलिस को सख्ती करने के बजाय किसी बड़ी घटना का इंतजार है। सोमवार को फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। देर रात तक पुलिस मामले को छिपाती रही। पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा, तब जाकर केस दर्ज हुआ। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि अभिषेक और उसके साथी को चोट लगी है। पुलिस आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें