पर्यटन विकास के लिये विशेष समिति गठन किया गया।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में कर्ण मंदिर के प्रांगण में ऐतिहासिक मंदिरों के अध्यक्ष, महंत, समाजसेवियों की बैठक हुई। जिसमें ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए विशेष समिति का गठन किया गया। समिति में सुदेश कुमार मुख्य प्रभारी, सोमनाथ पपनेजा, नरेंद्र शर्मा, आचार्य हरिओम, अरविंद को उपाध्यक्ष, वेदरमन शास्त्री, श्याम सिंह महालवार, हरजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, इलम सिंह सचिव, अनिल सारस्वत, विकास बंसल, संतराम सैनी, नंद किशोर पप्पू को सहसचिव बनाया गया। वहीं, सांसद, विधायक, एसडीएम मवाना, पूर्व आयुक्त आरके भटनागर, पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद सीपी सिंह सहित चेयरमैन अरुण कुमार, कर्ण मंदिर के महंत शंकर देव, पाण्डेश्वर मंदिर के अमन गिरी, भीष्म रमन स्वामी, प्रधान जितेंद्र सिंह को संरक्षक टीम में शामिल किया गया हैं। अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने बताया कि समिति द्वारा पर्यटन परिपथ तैयार कर दिया है जिसके आधार पर मेरठ से परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, सैदपुर, फिरोजपुर आदि की पर्यटक गाइड बुक बनाई जा रही हैं। गाइड बुक का प्रकाशन प्रथम नवरात्रि पर किया जाना है। बैठक की अध्यक्षता स्वामी शंकर देव व संचालन सुदेश गुर्जर ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, मुकेश, राकेश कुमार, मनोज निर्मल, संजीव कुमार, सरदार अमरीक सिंह, आजाद बंसल, गजेंद्र सीना व हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।