संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कलावती सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने कृष्ण रूप सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यालय में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विद्यालय के उपाध्यक्ष मेजर वेद प्रकाश अग्रवाल और प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य नीता गोयल ने उपस्थित लोगों का परिचय कराया। उसके बाद कक्षा यूकेजी के छात्रों ने आयो रे यशोदा घर नंद का लाल गाने पर नृत्य किया। कक्षा एलकेजी द्वारा करके इशारो बुलाए गई रे बरसाने की छोरी, नर्सरी के बच्चों ने मोर पंख माथे पर चढ़ा और होठों पर मुस्कान रे गानों पर डांस किया। कक्षा 2 के बच्चों ने मन मंदिर में सजे बिहारी व कक्षा 1 के छात्रों ने एक नाटिका प्रस्तुत की। अध्यापिकाओं द्वारा राधा कृष्ण नृत्य किया गया।
इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा समिति के संरक्षक मनमोहन गुप्ता, प्रधान डॉ. विनोद अग्रवाल और मंत्री डॉ. सुधांशु अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, रामलीला मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल पवार भी उपस्थित रहे। मदन मोहन विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी और शीश का दानी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल भी कार्यक्रम में पहुंची।