फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का रंग

Sun, 23 Nov 2025 10:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
द अध्ययन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्रोत : संस्थान।
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया द अध्ययन स्कूल का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शताब्दी नगर स्थित द अध्ययन स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का रंग दिखाकर मन मोह लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ के चिकित्सक डॉ. अनुज रस्तोगी ने किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार वर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने नवाचार गणेश वंदना, इतालवी गीत बेला सियाओ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

यो-यो वर्कआउट ने फिटनेस के प्रति सजगता और उत्साह का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। माइकल जैक्सन के गीत पर प्रस्तुत नृत्यों ने ऐसा जोश भरा कि दर्शक भी स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। गोविंदा, माधुरी, शाहरुख खान व सुनील ग्रोवर के प्रतिरूपों को देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन

डॉ. अनुज रस्तोगी ने विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन एवं प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बहुआयामी प्रगति हेतु प्रोत्साहित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नई पुरस्कार-योजनाएं शुरू करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के समापन पर वर्ष 2025 के सभी पुरस्कार विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें