फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने उपयोगी मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स कार्यशाला में 120 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

जल सरंक्षण, वाई-फाई मौसम संकेतक आदि पर बनाए मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को साप्ताहिक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं रोबोटिक्स कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने आकर्षक और तकनीकी आधार पर बेहद उपयोगी मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने स्वचालित पशु निवारक और वाई-फाई मौसम संकेतक जैसे कई अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने मौलिकता और कार्यक्षमता के आधार पर शीर्ष तीन टीमों का चयन किया। प्रथम पुरस्कार स्वचालित पशु निवारक बनाने वाली टीम को, द्वितीय पुरस्कार वाई-फाई मौसम संकेतक और तृतीय पुरस्कार स्मार्ट जल संरक्षण प्रणाली बनाने वाली टीम को दिया गया। विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र मिले।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा नवाचार के प्रति रुचि जगाना रहा। एक सप्ताह चले इस आयोजन में छात्रों को सर्किट अभिकल्पना, संवेदकों का उपयोग, सूक्ष्म नियंत्रक प्रोग्रामिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर आधारित उपकरणों के बारे में प्रशिक्षण मिला। अंतिम दिन एसीआईसी ने इंस्टेंट इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्रों को सीमित समय और संसाधनों में कार्यशील मॉडल बनाने थे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला ने छात्रों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना बढ़ाई है। एसीआईसी के प्रतिनिधि वैभव शर्मा ने कहा कि एसीआईसी का लक्ष्य युवाओं को निर्माता संस्कृति से जोड़ना है। दिनेश कुमार और रुद्राणी शर्मा ने छात्रों को भविष्य में नए उद्यम और एकस्व के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें