फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निखिल डिसूजा के सुरों संग थिरके छात्र

विज्ञापन
मोदीपुरम - शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित संगीतम में प्रस्तुति देते निखिल डिसूजा।
विज्ञापन
शोभित विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महापर्व संगीतम 2026 – ऊर्जा का उत्सव का भव्य समापन हुआ। इस समारोह का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय पार्श्व गायक निखिल डिसूजा की सजीव प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति ने हजारों विद्यार्थियों को संगीत की लय पर झूमने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




शाम ढलते ही निखिल डिसूजा ने मंच संभाला। उन्होंने शाम, वास्ते और हर किसी को नहीं मिलता जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए। शाम गीत पर पूरा परिसर मोबाइल की रोशनी से जगमगा उठा। वहीं वास्ते पर विद्यार्थियों ने एक स्वर में गुनगुनाकर माहौल संगीतमय बना दिया। लगभग दो घंटे की प्रस्तुति में उन्होंने युवाओं को सपनों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। निखिल डिसूजा की प्रस्तुति से पहले दिनभर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इनमें समूह नृत्य, फोटोग्राफी, मूवी मेकिंग और स्टैंड-अप कॉमेडी शामिल थे। फेस पेंटिंग वॉक ने भी प्रतिभागियों की कला का प्रदर्शन किया।



समापन समारोह में विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र उपाध्यक्ष वासु शोभित, उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय मामले) अभिनव शोभित निदेशक (न्यू इनिशिएटिव) वंश शेखर, कुलपति प्रो. वीके त्यागी, प्रो-वाईस चांसलर प्रो. जयानंद, सीनियर निदेशक प्रो देवेंद्र नारायण, डीन अकादमिक्स प्रो. अशोक गुप्ता, संगीतम 2026 की संयोजक प्रो. दिव्या प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें