फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) को नशा मुक्त, सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने के लिए शुक्रवार को खेल परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान खेल मैदानों एवं आसपास के क्षेत्रों और शौचालयों का सघन निरीक्षण किया गया।
बता दें कि खेल गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों के अलावा बाहरी युवक भी परिसर में प्रवेश करते हैं, खासकर शाम के समय। ऐसे में छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के हित में निगरानी जरूरी समझी गई। अभियान के तहत खिलाड़ियों एवं छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया गया। इसके साथ ही संदेश दिया गया कि शारीरिक क्षमता बढ़ाने के नाम पर ली जाने वाली प्रतिबंधित दवाएं स्वास्थ्य, भविष्य एवं कॅरिअर के लिए घातक हैं। विश्वविद्यालय में कई प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसलिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाना विवि की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने विशेष टीम गठित कर नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। इसमें किसी भी नशीली सामग्री या हानिकारक पदार्थों पर सख्ती बरतने की बात कही गई। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. प्रदीप चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. गुलाब सिंह रूहल, डॉ. ओम पाल सिंह, डॉ. दाऊ दयाल यादव, डॉ. वर्षा गौतम सहित खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें