फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: तनाव में आंबेडकर छात्रावास में छात्र ने दी जान, परिसर में खड़े पेड़ से लटकी मिली लाश

Sun, 27 Sep 2020 12:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रेलवे लाइन के पास स्थित आंबेडकर छात्रावास में करीब दो साल से रह रहे बागपत निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के साथी ने उसके डिप्रेशन में होने की बात कही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन


बागपत जनपद के निवाड़ा थाना क्षेत्र के गांव गौरीपुर निवासी अंकित (24) पुत्र श्यामलाल शहर के श्रीराम कॉलेज का छात्र था। करीब दो साल से वह रेलवे लाइन के पास स्थित आंबेडकर छात्रावास में रह रहा था। शुक्रवार देर रात उसने छात्रावास परिसर में खड़े पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

शनिवार सुबह छात्र की लाश पेड़ से लटकी देख छात्रावास में रह रहे छात्रों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी मौके पर पहुंचे और साथी छात्रों से घटना की जानकारी ली। इसी दौरान छात्र के साथ रहने वाले उसके दोस्त संजीव ने अंकित के पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी देने के पश्चात शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। शव के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सके। परिजनों के आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें