फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: रसूखदार के सैनिक बेटे व उसके चार साथियों ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें दे रहीं दबिश  

Mon, 07 Mar 2022 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के रसूखदार के सैनिक बेटे व उसके चार साथियों द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में अभी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने रविवार को पीड़िता का मेडिकल कराया है। उसके कोर्ट में  बयान दर्ज कराने की कार्रवाई को पुलिस ने आगे बढ़ाया है। दादरी, दौराला सहित कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन


खतौली कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज किए छात्रा के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में कार्रवाई को लेकर कोतवाली पुलिस लगातार अधिकारियों से संपर्क किए हुए है। चूंकि यह मामला दिल्ली में हुए दुष्कर्म का है, लेकिन खतौली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस घटना क्रम को लेकर पीड़िता से पूछताछ कर रही है। जबकि पीड़िता दर्ज कराए मुकदमे की कहानी दोहरा रही है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्या है ईएनटी चिकित्सक की आत्महत्या का राज: कार में बैठी थी पत्नी और डॉक्टर ने कर ली खुदकुशी, शव देखते ही मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जब से यह बात पुलिस के सामने आई है कि आरोपी युवक शिवा सेना में हैं और प्रधान का बेटा भी है। तो पुलिस कार्रवाई को लेकर बडे़ ही सोच समझ कर कदम उठा रही है। पुलिस इस मामले में पुख्ता सबूत एकत्र कर रही हैं ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जा सके। इसी के चलते रविवार को खतौली पुलिस ने पीडिता का मेडिकल कराकर कार्रवाई का आगे बढ़ाया है। अब पीडिता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी शुरू की है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

कहीं आरोपी छात्र तो नहीं
पुलिस ने यूं तो मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस को एक ही आरोपी के बारे में जानकारी है। अन्य चार आरोपी युवक क्या करते है, कहीं वह छात्र तो नहीं। पुलिस यह जानकारी भी जुटा रही है।

मोबाइलों की सीडीआर खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि पांचों आरोपी युवक दोस्त है। उनमें घटना वाले दिन में एक बार नहीं बल्कि कई बार बातचीत हुई होगी। उनके मोबाइल नंबरों के साथ उनके परिजनों के मोबाइलों की भी पुलिस सीडीआर खंगाल रही है।

इस मामले में कार्रवाई चल रही है। आरोपियों की तलाश में तीन टीम  दबिश दे रही है। घटना के बारे में पुख्ता सबूत जुटा रही है।  - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें