फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल से लौट रहे छात्र को घेरा, मारपीट के बाद दी जान से मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। फतेहपुर गांव निवासी छात्र को ईकड़ी गांव में स्कूल से घर लौटते समय कुछ युवकों ने रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहपुर गांव निवासी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार दोपहर करीब डेढ बजे अपने साथी के साथ इकड़ी गांव स्थित जन जागृति इंटर कॉलेज से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मंदिर के पास कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद छात्र ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें