दौराला। कॉलेज से लोईया गांव लौट रहे छात्र की कार को बीच रास्ते रोककर बाइक और कार सवार 10-12 युवकों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए छात्र को कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने थाने पर धरना दिया।
हर्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कंकरखेड़ा स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। 28 अगस्त को वह गाड़ी से कॉलेज से गांव लौट रहा था। एनएच 58 पर लोईया कट के सामने वह उतर गया। इसी दौरान वहां कार और बुलेट सवार लगभग 10-12 युवक पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। छात्र ने अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर दो युवकों को नामजद किया और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। पुलिस आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पुलिस युवकों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है।