फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की टीम से मारपीट, जान बचाकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फलावदा । बकाया बिल की वसूली करने के लिए गई विद्युत निगम की टीम का विरोध कर ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों से मारपीट की। टीम ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विद्युत विभाग की टीम बकाया वसूली करने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने बिजली का बकाया जमा करने का विरोध करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बिजली कर्मचारियों ने मौके से भाग कर जान बचाई। विद्युत निगम की टीम बकाया वसूली के लिए गांव सनौता गई थी। टीम के सदस्यों के अनुसार गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने बकाया बिल जमा करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि ग्रामीण विद्युत कर्मियों से उलझ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट की। दशहतदा विद्युत कर्मचारी जान बचाकर किसी तरह बचकर वहां से भागे।
विज्ञापन

बाद में बाकी कर्मचारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि गांव सनौता में उपभोक्ताओं पर करीब 30 लाख रुपए का बकाया है।शनिवार को बिजली विभाग के कर्मचारी गांव में विद्युत कैंप लगाकर बकाया बिल जमा कर रहे थे इस दौरान कई लोगों ने कर्मचारियों को गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। अभियंता अशोक कुमार कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर बताया क्षेत्र के गांव सनौता में विद्युत उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बिल बकाया चल रहा था उसकी वसूली के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी मोजपाल, नरेंद्र, अजय, राहुल, सूरज ने गांव में कैंप लगाकर बकाया जमा कर रहे थे इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कि घटना के संबंध में सरकारी कार्य में बांदा डालने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें