फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज से लौट रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना थाना क्षेत्र के गांव बपारसी निवासी कक्षा नौवीं के छात्र निशांत के साथ गांव गोटका निवासी आरोपी छात्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल अवस्था में थाने पहुंचे छात्र को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बपारसी निवासी हरिओम ने तहरीर में बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा निशांत मेरठ-करनाल स्थित गोटका गांव में कक्षा नौवीं का छात्र है। सोमवार को कॉलेज में देरी से पहुुंचने के कारण गेट बंद हो गया था। इसके बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दूसरे छात्रों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें