फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बात-बात पर खौलता है युवाओं का खून, मामूली विवाद में दसवीं के छात्र की एलानिया हत्या

Tue, 06 Aug 2019 03:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के खरखौदा में वर्चस्व को लेकर दो दिन बिजौली गांव में दो युवकों में कहासुनी के बाद भुगत लेने की धमकी दी गयी थी। इसके बाद सोमवार को एक युवक को दूसरे पक्ष ने हाइवे पर डीएवी कॉलेज के पास रोक लिया और तमंचों की बट से पिटाई कर गोली मार दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में युवक को सीएचसी के बाद नाजुक होने पर निजी अस्पाल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पीड़ित द्वारा आरोपियों के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस के अनुसार गांव बिजौली में रितिक उर्फ कल्लू पुत्र मुकेश व उज्जवल उर्फ पप्पू पुत्र शिवकुमार में वर्चस्व को लेकर रंजिश है। उज्जवल पक्ष ने दो दिन पहले रितिक को भुगत लेने की धमकी दी थी।

पिता मुकेश के अनुसार सोमवार को उसक बेटा रितिक गांव के आकाश व सगुन के साथ बाइक द्वारा खरखौदा गया था। वापस लौटने के दौरान खरखौदा में डीएवी डिग्री कालेज के सामने उसे पीछे से बाइक पर आये गांव के ही उज्जवल पुत्र शिवकुमार व अंकुर पुत्र देशराज ने रोक लिया।
विज्ञापन

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गाली गलौज करते हुए उज्जवल ने तमंचे से रितिक पर हमला बोल दिया। उसके बाद उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रितिक को सीएचसी में भर्ती कराया।

हालत नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया था। जहां देर रात रितिक की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोपी उज्जवल व अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तुरंत ही घायल को अस्पताल भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तुरंत ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। - मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें