फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा हत्याकांड: एडीजी से मिलेगा राष्ट्रीय जाटव महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। चिरौड़ी गांव में शनिवार को राष्ट्रीय जाटव महासंघ के महासचिव डॉ. संजीव चिरौड़ी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोहटा क्षेत्र में हुई छात्रा की हत्या के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और नौ जुलाई को मेरठ कमिश्नरी पर हुए आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह और अधिवक्ता प्रेम प्रताप सिंह आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पीड़ित पक्ष और सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ मारपीट की गई तथा झूठे मामलों में कार्रवाई की गई। उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। संगठन ने निर्णय लिया कि 13 जुलाई को एडीजी से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन व्यापक आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें