फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर से छात्रा लापता, बजरंग दल का थाने में हंगामा, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप

Wed, 03 Feb 2021 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर की एक छात्रा मंगलवार को लापता हो गई। शक के आधार पर पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को उठाया है। उससे पूछताछ जारी है। छात्रा की बरामदगी की मांग करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी व्यापारी की बेटी मंगलवार को लापता हो गई। पीड़ित परिजनों को शक है कि दूसरे समुदाय का एक युवक बेटी को अगवा करके ले गया है। मामले के तूल पकड़ने से पहले ही पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवक को उठा लिया है।

बताया जा रहा कि युवक के मोबाइल में छात्रा का नंबर मिला है। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल की सीडीआर निकाली। पुलिस जांच में जुटी है।

वहीं, इस मामले को लेकर बजरंग दल के निमेश वशिष्ठ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नौचंदी थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। आश्वासन दिया कि छात्रा को जल्द बरामद किया जाएगा। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा अकेली ही गई है। नौचंदी थाने की पुलिस जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लेगी।
विज्ञापन

 
कोचिंग सेंटर चलाकर छात्राओं को फंसाते हैं जाल में
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि अमन और अमान नाम के दो युवक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। वे कोचिंग सेंटर चलाने की आड़ में नाबालिग छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। उसने युवती को दिल्ली में भेजने की बात कही है। नौचंदी पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि शास्त्रीनगर क्षेत्र से पिछले कुछ माह में छात्राओं के लापता होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई मामलों में पुलिस युवतियों को दूसरे शहरों बरामद कर परिजनों को सौंप चुकी है। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में इस तरह के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें