फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल हाईवे पर हादसे में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। करनाल हाईवे पर गांव नंगलाताशी के सामने बृहस्पतिवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार छात्र सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोदीपुरम क्षेत्र के पुष्प विहार निवासी दीपक (24) पुत्र कंवरपाल सिंह महावीर कॉलेज में बीफार्मा तृतीय वर्ष का छात्र था। वह दोपहर में बाइक पर सवार होकर कॉलेज से लौट रहा था। इसी दौरान नंगलाताशी में सामने दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। इस पर एक बाइक सवार खेत में जा गिरा जबकि दीपक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया सिर पर चढ़ जाने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी पाकर कंकरखेड़ा पुलिस और दीपक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीपक ने नहीं लगाया था हेलमेट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दीपक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सड़क पर गिरने के दौरान उसके सिर में चोट लग गई। जिस कारण से वह उठ नहीं सका था।
विज्ञापन

घर में मचा कोहराम
पुष्पविहार निवासी कंवरपाल सिंह के चार बच्चों में से दीपक तीसरे नंबर का था। बड़ी बेटी पूजा, आरती व पुत्र सचिन हैं। दीपक की मौत का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया। मां राजवीरी बेहोश हो गई। बदहवास हालत में पिता भी घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ा। बड़ी बहन पूजा भी जानकारी मिलते ही मायके पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें