रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र दक्ष सिरोही के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 800 मीटर दौ
मवाना। रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र दक्ष सिरोही ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पंजाब के पटियाला स्थित सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में 17 अक्तूबर को संपन्न हुई प्रतियोगिता में दक्ष ने मात्र 1.55 मिनट में दूरी तय कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस शानदार सफलता का श्रेय छात्र की कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्पोर्ट्स अधिकारी अमित सूरूद और कोच हरदयाल राठी के मार्गदर्शन दिया। इससे पहले भी दक्ष ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में स्वर्ण पदक जीता था। अब उनका चयन 14 से 21 नवंबर तक होने वाली एसजेएफआई प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय पहुंचने पर दक्ष का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. शिवानी सिंह, उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, मार्केटिंग प्रमुख साजन काकरान और प्रशासनिक अधिकारी अनुज नागर ने उन्हें माला पहनाकर व पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र के पिता विपिन कुमार, भाई अर्पित सिरोही सहित रवि भाटी, शुभम और इशु भी उपस्थित रहे।