फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीज पर पेन चलाने के विवाद में छात्र पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में होती मारपीट सीसीटीवी में कैद। (स्त्रोत सोशल मी​डिया) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। फलावदा रोड स्थित एक इंटर कालेज के नौवीं कक्षा के छात्र पर काॅलेज के ही छात्रों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। छात्र को जमीन पर गिराकर पीटा गया। छात्र की मां ने दो के खिलाफ तहरीर दी है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र फलावदा रोड स्थित इंटर कालेज में पढ़ता है। कक्षा में उसके साथ पढ़ने वाले छात्र आगे बैठा था। आरोपी छात्र की कमीज पर किसी ने पेन चला दिया। एक छात्र ने उसके बेटे पर शक जाहिर करते हुए टोका। बेटे ने कहा कि उसने पैन नहीं चलाया तो आरोपी छात्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाहर निकलने पर भुगत लेने की धमकी दी।
बृहस्पतिवार अपराह्न एक बजे कालेज से बाहर आने पर आरोपी छात्र और उसका बडा भाई हाथ में चाकू लेकर आए और उसके बेटे पर हमला कर दिया। चाकू से बेटे का बैग फट गया। कमर में पीछे भी चाकू लगने से वह घायल हो गया। आरोपी उसके बेटे को जमीन पर गिराकर पीटते रहे और धमकी देकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जांच की जा रही है, सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें