फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र से मारपीट, धारदार हथियार से आंख पर किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बे में स्कूल के पास छात्र के साथ मारपीट और धारदार वस्तु से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई और बेटे की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पीपलीखेड़ा निवासी रहमतुल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर की सुबह उनका बेटा अब्दुल रज्जाक स्कूल के पास मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान ईशान वहां पहुंचा और छात्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान धारदार वस्तु से छात्र की आंख पर वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। आरोपी पहले भी उनके घर पर आकर विवाद कर चुका है। सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें