फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉलेज में छात्र से मारपीट, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। फलावदा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्र के साथ स्कूल परिसर में मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला काबली गेट निवासी छात्र ने थाना में दी गई तहरीर में बताया कि वह फलावदा रोड स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र है। सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे वह कॉलेज में मौजूद था। आरोप है कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले तिगरी, भैंसा और मुबारिकपुर निवासी छात्रों ने उसके साथ बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पिता ने बताया कि कॉलेज में मध्य अवकाश के दौरान कक्षा के एक छात्र का बैग नीचे गिरा पड़ा था। जिसको उसके बेटे ने उठाकर रखा तो आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें