फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने पांच आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर की एक छात्रा ने पांच आरोपियों पर होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। मुख्य आरोपी ने दिल्ली में नौकरी लगवाने के नाम पर छात्रा से 35 हजार रुपये भी हड़प लिए। सोमवार को छात्रा ने एसएसपी ऑफिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक छात्रा ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी मुलाकात छह महीने पूर्व कॉलेज के ही मोदीपुरम निवासी एक छात्र से हुई थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने छात्रा की दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरेापी ने पीड़िता से नौकरी के नाम पर 35 हजार रुपये ले लिए थे।
आरोपी 27 जुलाई को पैसे देने के बहाने यूनिवर्सिटी रोड पर बुलाया था। यहां वह चार अन्य साथियों को लेकर पहुंचा था। आरोपी ने छात्रा को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस जांच कर रही है। तहरीर की आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें