मेरठ..कंवलजीत..सावन के अंतिम सोमवार को बाबा ओघड़नाथ मंदिर में जल चढाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी
मेरठ। श्रावण माह में सोमवार को शहर के मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सूर्योदय से पहले ही काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए। उन्होंने जलाभिषेक किया। व्रतधारी कई श्रद्धालु नंगे पांव ही मंदिर तक पहुंचे और पूजन किया। शहर में बाबा औघड़नाथ के अलावा कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड सहित विभिन्न स्थानों के मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।
आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि देशशयनी एकादशी के बाद भगवान शिव ही तीनों लोकों के साथ पृथ्वी पर व्यवस्था संभालते हैं। इसलिए इस मास में भगवान शिव की अराधना का विशेष महत्व है। बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुबह चार बजे पूजन के बाद जलाभिषेक आरंभ हुआ। नैंसी चौराहा, शनि देव मंदिर से आगे और मुख बधिर विद्यालय के बाहर चार पहिया वाहनों के लिए बैरीकेडिंग की गई। मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि सोमवार होने के कारण अन्य दिनों के मुकाबले अधिक श्रद्धालु रहे। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया गया।