फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने का विरोध करने पर पथराव, घर में घुसकर फायरिंग

Tue, 05 Sep 2017 11:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
घर में घुसकर फायरिंग
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रसीदनगर में सोमवार शाम को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग भी की।
विज्ञापन


रसीदनगर में बकरीद के बाद शाम को सरफराज ने ईद की पार्टी रखी थी। जिसमें रास्ते में ही कुछ लोग टेंट लगाकर पार्टी कर रहे थे और वहीं डीजे पर डांस चल रहा था। आरोप है कि तमंचे लहराकर डांस किया जा रहा था। पड़ोसी रईस अहमद वहां पहुंचा और डीजे का विरोध कर बंद करने के लिए कहा। इस बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सरफराज पक्ष के लोगों ने रईस के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये। आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। मारपीट में रईस, सलमा और एक अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। लिसाड़ीगेट एसओ धर्मेन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गये। पुलिस ने दो खोखे भी बरामद किये हैं। एसओ लिसाड़ीगेट का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें