एक ग्रामीण ने कमिश्नर को दिया था शिकायती पत्र, जांच को पहुंची टीम
खरखौदा।
गांव फफूंडा में प्रधान द्वारा बनवाए गए शौचालयों में धांधली का आरोप लगा एक ग्रामीण ने कमिश्नर से शिकायत की। मामले में सोमवार को उप निदेशक पंचायत और डीपीआरओ ने गांव में शौचालयों की जांच की।
गांव फफूंडा निवासी युवती पूनम शर्मा पुत्री देवेंद्र शर्मा ने कमिश्नर को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि गांव में अपात्र लोगों को शौचालय दिए गए हैं। जिनके पास पास कृषि भूमि सहित सभी संसाधन हैं। बीपीएल कार्ड धारक होने के बाद भी उसके यहां शौचालय नहीं बनवाया गया। उसने मामले की शिकायत करने की बात कही तो ग्राम प्रधान ने 12 हजार रुपये का लालच दिया। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि शौचालयों में मानक अनुसार सामग्री भी नहीं लगाई गई है। गांव के कई लोगों ने सरकारी नलों के सबमर्सिबल डाल रखे हैं। युवती ने प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी दोनों पर धांधली का आरोप लगाया था।
इसके बाद कमिश्नर के आदेश पर सोमवार को उपनिदेशक पंचायत परवीना चौधरी व डीपीआरओ आलोक शर्मा गांव पहुंचे। पंचायत भवन में शिकायतकर्ता युवती के साथ ग्रामीण पहुंचे। उपनिदेशक ने युवती की शिकायत पर मौके पर जाकर जांच की। लेकिन प्रधान पक्ष ने युवती पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया। हालांकि जांच में सभी शौचालय पूर्ण मिले। सरकारी नल में सबमर्सिबल भी नहीं मिला। शिकायतकर्ता का के घर पर शौचालय भी बना मिला।
वर्जन मिला बाकी है--------------