फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में मची भगदड़, शरारती तत्व कराना चाहते थे बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

Fri, 21 Sep 2018 07:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ शहर में मोहर्रम के जुलूस में बवाल होने से बाल- बाल बच गया। कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गमीनत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां बरसाई और भीड़ को खदेड़ दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ के घंटाघर बाजार में ताजिया जुलूस के दौरान अचानक लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने फोटो और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही एसपी अशोक पाण्डेय और डीएम डॉ. अनिल ढींगरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

इस दौरान जुलूस में मातम करते लोगों ने शोगवार घंटाघर के पास हंगामा कर दिया। इनको नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें