फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज हवा, बारिश से ठंड का प्रकोप बढा, बाजार रहे सूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शुक्रवार की सुबह दिन निकलने से पहले शुरू हुई बारिश का क्रम बदस्तूर शाम तक जारी रहा। तेज हवा और बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बारिश के कारण बाजार व सड़कें सूनी रहीं। बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को लाभ मिलेगा।

बीते दो-तीन दिन से मौसम साफ था, अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड का अहसास भी कम हो रहा था। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और सुबह दिन निकलने से पहले ही शुरू हुई बारिश का क्रम शाम तक जारी रहा। पूरे दिन हुई बारिश और तेज हवा के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया। बारिश और ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहे। वहीं सुबह के समय भीगते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। लौटते समय भी नौनिहालों को बारिश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पूरे दिन बारिश से कड़ाके की सर्दी का अहसास मौसम ने लोगों को करा दिया। वहीं किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को बहुत लाभ पहुंचेगा। यदि ओला पड़ गया तो सरसों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश और ठंड के कारण बाजार और सड़कें सुनसान पड़े रहे।
विज्ञापन

किठौर में भी शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास करा दिया। लोग बारिश के कारण घरों में कैद होने को विवश रहे। इस कारण बाजार सूने पड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें