फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों की आज हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों की आज हड़ताल
विज्ञापन

मेरठ। सरकार पर ट्रेड और ट्रेड यूनियन विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाकर देशभर की ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को हड़ताल का एलान किया है। शहर में 23 बैंकों की 250 शाखाएं हैं। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर ज्यादातर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
ऑल इंडिया ओरियंटल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजकुमार महेंद्रू के अनुसार, एआईबीईए (ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन), एआईबीओए (ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन), बैसी (बैंक एंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया), इनबेफ (इंडियन नेशनल बैंक एंप्लाइज फेडरेशन) और इनवोक (इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कान्फेडरेशन) इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। मांगों को लेकर सभी यूनियनों के पदाधिकारी बुधवार सुबह चौधरी चरण सिंह पार्क में प्रदर्शन करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं ट्रेड यूनियन की मांगे
राजकुमार महेंद्रू के अनुसार, बैंकों में वेज रिवीजन, अनावश्यक बैंकों का मर्जर, बैंक पर अनाधिकृत कार्य थोपा जाना, सही चयन और भर्ती प्रक्रिया की मांग, डिफाल्टर्स पर सख्ती कार्रवाई और वसूली की मांग की जाएगी। वहीं, संयुक्त मांगों में इकॉनमी स्लो डाउन, प्राइस राइस, बेरोजगारी, इंडस्ट्रियल सूचकांक के निचले स्तर पर पहुंचने का विरोध, कृषि क्षेत्र में भारी हानि, किसानों को सुविधाओं का अभाव, बीपीसीएल, रेलवे और एयर इंडिया के निजीकरण का विरोध, बीएसएनएल व एमटीएनएल के कर्मचारियों के वीआरएस का विरोध आदि मुद्दों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन

ये नहीं ले रहे हड़ताल में भाग
हड़ताल में एनसीबीई (नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलाइज), आईवॉक (ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन), एनओबीडब्लू (नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वकर्स), एनओबीओ (नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स) भाग नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें