फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण : अलर्ट जारी, छह दिसंबर को रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छह दिसंबर को जिले में अलर्ट के साथ सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। अयोध्या प्रकरण में फैसला आने के बाद से अतिरिक्त सतर्कता रहेगी। जिले को 11 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। 180 स्थान संवेदनशील माने गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। मंगलवार को आईजी आलोक सिंह ने रेंज के सभी जिलों के एसएसपी को सुरक्षा संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं। सर्विलांस सेल, साइबर सेल और सोशल मीडिया लैब की टीमें व्हाट्स एप ग्रुप और सोशल साइट्स पर नजर रखेंगी। संवेदनशील इलाकों में आरएएफ और पीएसी की तैनाती की जाएगी। डीजीपी ओपी सिंह ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे, उसे तुरंत जेल भेजा जाए। धारा 144 लागू है। छह दिसंबर को धरना प्रदर्शन, जुलूस और अन्य कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम किया, ज्ञापन दिया या जुलूस निकालने की कोशिश की तो पुलिस ऐसे लोगों को गिरफ्तार करेगी। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ एडिशनल एसपी और सीओ रैंक के अधिकारी फोर्स के साथ रहेंगे।
सुरक्षा प्लान तैयार
छह दिसंबर को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है। धारा 144 लागू है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी। जुलूस और धरना प्रदर्शनों पर रोक रहेगी। -आलोक सिंह, आईजी रेंज मेरठ
विज्ञापन

‘सोशल मीडिया पर सतर्कता से नजर रखें’
ग्रेटर नोएडा। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने छह दिसंबर पर सभी जिलों में पुलिस को सोशल मीडिया पर सतर्कता से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ बैठक में कमिश्नर ने कहा कि अयोध्या पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने पर जिस प्रकार जोनल एवं सेक्टरवार कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई की गई थी, उसे पुन: लागू किया जाए। सभी अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर तैनात किया जाए। स्कूल-कॉलेज, सभी मॉल एवं अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। आईजी आलोक सिंह ने कहा कि एसएसपी सोशल मीडिया पर नियमित रूप से निगरानी रखें। यदि कोई शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसे जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें