फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक पोस्ट से तनाव
विज्ञापन

फलावदा। दलित युवती की फोटो फेसबुक पर डालकर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के संबंध में युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक दलित युवती की फोटो आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ फेसबुक पर एक युवक के नाम से बनी आईडी से पोस्ट कर दी गई। इस आपत्तिजनक पोस्ट में युवती की फोटो के साथ गांव के ही एक युवक का फोटो लगा है। पोस्ट में जबरन शादी की चेतावनी भी दी गई है। फेसबुक पर युवती के चरित्र को लेकर भी अभद्र टिप्पणी की गई है। यह प्रकरण व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल होते ही गांव का माहौल गरमा गया। जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। युवती के पिता ने साइबर सेल तथा थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि गांव में जातीय संघर्ष की साजिश की जा रही है। आपत्तिजनक पोस्ट डाले जाने से युवती व उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान है। बताया गया कि कुछ असामाजिक तत्व गांव की माहौल खराब करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सीओ उदय प्रताप का कहना है कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें