फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गली-मोहल्ले जलमग्न, बाजार बदहाल

विज्ञापन
बारिश के कारण मोहल्ला हीरालाल में जलभराव। (मवाना)
विज्ञापन
तीन दिन से चल रही बारिश बनी आफत, मुख्य मार्गाें पर पानी भरने से यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। तीन दिन से चल रही बारिश ने आफत खड़ी कर दी है। शहर के कई गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए। रविवार को भी तेज बारिश हुई। इससे मोहल्ला हीरालाल, गुरुद्वारे के पास, तेलियों वाला कुआं, काबली गेट, मुबारिकपुर रोड और फलावदा रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया।
इनमें से कई मोहल्लों में सड़कों पर गड़्ढे हैं जिनमें बारिश का पानी भरने से समस्या होती है। लगातार बारिश से हालत ज्यादा खराब रही। जर्जर सड़कों पर कई जगह पानी भरने से लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी हुई। घरों के बाहर पानी भरने से लोग परेशान रहे। राहगीरों को गली में भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने की वजह से भी बारिश का पानी सड़क पर उतर जाता है इस वजह से गंदगी फैलती है।
विज्ञापन

बाजार में कारोबार प्रभावित
बारिश और जलभराव का सीधा असर नगर के व्यापार पर देखने को मिला। मवाना के मुख्य बाजारों, सुभाष चौक आदि में दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही। दिनभर सड़कें और दुकानें खाली पड़ी रहीं। राजीव कुमार, प्रवीण आदि कई व्यापारियों ने बताया कि बारिश की वजह से बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी बारिश होने से काम हल्का रहा।
विज्ञापन

फसलों के लिए फायदेमंद रही बारिश
किसानों के लिए बारिश किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। खेतों में गन्ने, धान और चारे की फसलों को पानी की सख्त आवश्यकता थी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों राजेंद्र सिंह, चौ.हरपाल आदि का कहना है किह बारिश फसलों की बढ़वार के लिए फायदेमंद है। इससे न केवल फसलों को नई संजीवनी मिली है, बल्कि सिंचाई का खर्च भी बचा है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें