यूपी के सहारनपुर में कुत्तों को आतंक बरकरार है। यहां बुधवार को आवारा और जंगली कुत्तों के झुंड ने एक बाड़े में घुसकर तकरीबन दो दर्जन भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि 12 भेड़ गंभीर घायल हो गई। पीड़ित भेड़ पालकों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग है। तहसीलदार ने बताया कि हल्का लेखपाल व पशु चिकित्सक को मौके पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मुगल माजरा उर्फ रेतगढ़ निवासी भेड़ पालक सोमपाल व बंटी ने बताया कि उन्होंने अपनी भेड़, बकरियों के लिए गांव के पास बाड़ा बना रखा है। जंगल में भेड़ों को चराने के बाद वे दोनों अपनी भेड़ों को इसी बाड़े में रखते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने अपनी सारी भेड़ों को बाड़े में बंद कर दिया था तथा रात में करीब नौ बजे सोने के लिए घर चले गये थे।