फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आवारा कुत्तों के झुंड ने 11 वर्षीय छात्र पर किया हमला, घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल

Fri, 15 Aug 2025 12:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में 11 वर्षीय छात्र पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों ने मोहल्ले की एक महिला पर कुत्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
माता पिता के साथ छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार सुबह चौक मोहल्ले में 11 वर्षीय शुभम, जो डीएवी इंटर कॉलेज में छठी कक्षा का छात्र है, स्कूल जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में मोहल्ले के एक घर के बाहर बैठे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान कुत्तों ने शुभम को बुरी तरह नोंच दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन कुत्ते तब भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं थे। लोगों ने डंडों से कुत्तों को खदेड़कर छात्र की जान बचाई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Independence Day: 52 सेकंड थमा शहर, मेरठ में 100 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान

गंभीर हालत में शुभम को दांतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना के बाद परिजनों ने मोहल्ले की एक महिला पर आरोप लगाया कि वह लंबे समय से आवारा कुत्तों को संरक्षण देती है, जिसके कारण ये मोहल्ले में आतंक मचा रहे हैं। इस मामले में परिजनों ने थाने में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि शनिवार को कुत्तों को पकड़ने के लिए एक टीम को क्षेत्र में भेजा जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें